पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा कि वे सदन में विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से बोल रहे थे, फिर भी डिप्टी सीएम की तरफ से तंज कसना अशोभनीय और अमर्यादित है।
तेजस्वी यादव का बयान:
> "हम तो अध्यक्ष की अनुमति से बोल रहे थे, लेकिन डिप्टी सीएम कह रहे हैं — यही बोलेगा, कितना बोलेगा, क्यों बोलेगा। ये कैसी भाषा है? ये सदन की गरिमा के खिलाफ है।"
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विपक्ष का नेता सदन में अपनी बात नहीं रखेगा तो फिर किसे बोलेने का अधिकार है? तेजस्वी ने इस बयान को लोकतंत्र के मूल स्वरूप पर हमला बताया।
सदन में बढ़ा टकराव
तेजस्वी यादव के बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी विधायकों ने "लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है" कहते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
डिप्टी सीएम का बयान क्या था?
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी की लंबी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा था:
> "यही बोलेगा, खाली यही बोलेगा? कितना बोलेगा, क्यों बोलेगा?"
तेजस्वी यादव ने इस टिप्पणी को सदन की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।