बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बड़ी योजना लागू की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला सदस्य को पहली किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
योजना यहीं तक सीमित नहीं रहेगी। अगर महिलाएं इस राशि का उपयोग कर कोई रोजगार या स्वरोजगार शुरू करती हैं, तो सरकार उन्हें आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराएगी।
सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा महिलाओं को साधने की बड़ी रणनीति है।
👉 बिहार की सरकारी योजनाओं और चुनावी राजनीति की हर खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।