12 साल बाद घर लौटा सुनील, शिवहर में परिजनों ने किया भव्य स्वागत

संवाद 
बिहार के शिवहर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। सुनील नाम का व्यक्ति, जो पिछले 12 वर्षों से लापता था, अचानक घर लौट आया। जैसे ही परिजनों ने सुनील को देखा, उनकी आंखों में खुशी और गम के आंसू छलक पड़े।

परिजनों ने तुरंत सुनील को पहचान लिया और पूरे गांव ने उसका भव्य स्वागत किया। गांव का माहौल भावुक हो उठा। बताया जा रहा है कि सुनील गुजरात से लापता हो गया था और इतने सालों बाद घर लौटने से परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुनील की वापसी ने मानो परिजनों को दोहरी खुशी दी हो। लोग इस घटना को भगवान का करिश्मा बता रहे हैं।

गांव में अब सुनील की घर वापसी की चर्चा हर तरफ हो रही है।

मिलते-जुलते समाचार और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.