22 अगस्त को औंटा-सिमरिया व राजेंद्र पुल पर रहेगा यातायात बंद, प्रशासन ने तय किया वैकल्पिक रूट


संवाद 

बिहार में 22 अगस्त को बड़ा ट्रैफिक बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

पटना–मोकामा से बेगूसराय की ओर जाने वाले वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किया है। अब वाहनों को औंटा – हाथीदह – लखीसराय – मुंगेर – साहेबपुर कमाल – बेगूसराय मार्ग से होकर जाना होगा।

यह व्यवस्था पुलों पर मरम्मत और तकनीकी कार्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

👉 बिहार में ट्रैफिक और यात्रा संबंधी ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.