पटना – जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से कथित तौर पर 25 लाख रुपये घूस ली थी।
पीके का आरोप है कि यह राशि लेकर मंत्री पांडेय ने दिल्ली में पत्नी के नाम पर एक फ्लैट खरीदा। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश राजनीति में भ्रष्टाचार के गहरे जड़ें दिखाती है और जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा की ओर से इस आरोप पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।