कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज फुलवरिया घाट से रोड शो की शुरुआत की। वे खुले वाहन में सवार होकर फुलवरिया, चन्दनबारा, बरेवा, कुसमहवा, सिरनी, करमावा, भगवानपुर, खैरवा और औरैया होते हुए आगे बढ़े।
करीब 11:35 बजे राहुल गांधी ढाका के ठहराव स्थल कैंप पर पहुंचे। फुलवरिया से ढाका की लगभग 12 किलोमीटर दूरी उन्होंने 40 मिनट में पूरी की।
रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर नारेबाजी और फूल-मालाओं से राहुल का अभिवादन किया गया। इस दौरान इलाके में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
👉 राहुल गांधी की यात्रा और बिहार की राजनीति से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।