पूर्वी चंपारण में सनसनी: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या


संवाद 

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के पास एक महिला की घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय चंदा देवी, पत्नी उमाशंकर प्रसाद निवासी निमुईया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है, जब चंदा देवी घर में अकेली थीं। अज्ञात अपराधियों ने उनके घर में प्रवेश कर उन्हें गोली मार दी।

सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

👉 बिहार के क्राइम से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.