बिहार के सभी नगर निगमों में अंचल व्यवस्था लागू होगी

संवाद 

पटना की तर्ज पर अब राज्य के अन्य 18 नगर निगमों में भी अंचल (ज़ोन) व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक नगर निगम को अलग-अलग अंचलों में बांटा जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाई जा सके।

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने इस संबंध में नालंदा, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, गया, पूर्णिया, कटिहार, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर एवं सहरसा के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

इस नई व्यवस्था के तहत नगर निगम के विभिन्न वार्डों को अलग-अलग अंचलों में बांटकर वहां पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि सफाई, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की निगरानी बेहतर ढंग से हो सके।

🏙️ शहरी प्रशासनिक ढांचे में यह बदलाव नगर निगमों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शहरी विकास से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.