बिहार को मिल सकता है नया जिला, पुपरी या झंझारपुर सबसे मजबूत दावेदार

संवाद 

बिहार में प्रशासनिक पुनर्गठन की प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही एक नए जिले के गठन का बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस दौड़ में सीतामढ़ी जिले का पुपरी और मधुबनी जिले का झंझारपुर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि नए जिले की मांग कर रहे हैं। पुपरी क्षेत्र के लिए तर्क दिया जा रहा है कि यहां का भौगोलिक विस्तार, जनसंख्या घनत्व और प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से नया जिला बनाया जाना जरूरी है। वहीं झंझारपुर के पक्ष में भी यही दलील दी जा रही है कि यह क्षेत्र मधुबनी से काफी दूर है और यहां अलग जिला बनने से विकास कार्यों की गति तेज होगी।

अगर नया जिला बनता है, तो बिहार में जिलों की संख्या 38 से बढ़कर 39 हो जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर भी इससे जनसेवाओं के वितरण में सुधार आने की उम्मीद है।

बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों की ताज़ा जानकारी के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.