वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, कांग्रेस ने दी जानकारी


संवाद 

वोट अधिकार यात्रा में अब समाजवादी पार्टी भी जुड़ने जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को इस यात्रा में शामिल होंगे।

इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव का इस यात्रा से जुड़ना वोट चोरी के खिलाफ हमारे जन आंदोलन को और मजबूत करेगा।

कांग्रेस और सपा के एक मंच पर आने को विपक्षी एकजुटता की दिशा में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस यात्रा से आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्षी मोर्चे को नई ताकत मिलेगी।

👉 बिहार और देश की सियासत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.