बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी


संवाद 

पटना: मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी-पूर्वी हिस्से के तीन जिलों पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में अगले 24 घंटों के लिए मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा पटना सहित अन्य जिलों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या खंभों के नीचे शरण न लें।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में वज्रपात का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.