बक्सर में साइबर अपराधियों ने पीएम किसान योजना का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित यूसुफ अंसारी को निबंधन के लिए एक फ़र्ज़ी लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से पैसे कटने लगे और देखते ही देखते 5.5 लाख रुपये गायब हो गए।
घटना की शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच के आधार पर झारखंड के देवघर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद पीड़ित की रकम में से 4.90 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी या निबंधन के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें, अन्यथा आप भी साइबर अपराधियों के जाल में फंस सकते हैं।
👉 साइबर अपराध और स्थानीय खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।