बाढ़ पीड़ितों के खातों में राहत राशि भेजी गई, सीएम नीतीश ने किया ट्रांसफर


संवाद 

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत की बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के खातों में सीधे राशि भेजी है। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने यह ट्रांसफर किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। अब उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाकर राहत दी है।

सरकार का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित हर परिवार तक यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके।

👉 बिहार में बाढ़ और आपदा राहत से जुड़ी हर खबर पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.