राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर जेडीयू का तंज


संवाद 


पटना: बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि “टाइटल चोरी करके कोई जननायक नहीं बन जाता है।”

संजय झा ने साफ कहा कि बिहार की जनता के दिलों में असली जननायक सिर्फ कर्पूरी ठाकुर हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब नए-नए तरीके से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बिहार की जनता सब जानती है।

उधर, राहुल गांधी अपनी यात्रा में लगातार वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमले कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।





👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.