बिहार में चुनावी तैयारी तेज, 18 सितंबर को अमित शाह की दो अहम बैठकें


संवाद 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को बिहार आएंगे। वे भाजपा संगठन की दो महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

पहली बैठक डेहरी में आयोजित होगी, जबकि दूसरी बेगूसराय में। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ संबंधित जिलों के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। शाह की इन बैठकों को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने पर जोर देंगे। हाल के दिनों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का बिहार में लगातार दौरा यह संकेत देता है कि चुनावी अभियान को धार देने की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।

👉 बिहार चुनाव और भाजपा की रणनीति से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.