बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर तेज हलचल, कांग्रेस को मिल सकती हैं 60-62 सीटें


संवाद 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार लगभग 60 से 62 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बताया जा रहा है कि यह फैसला सहयोगी दलों—मुखेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और अन्य छोटे दलों को समायोजित करने के लिए लिया जा रहा है।

महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों की अदला-बदली की भी संभावना जताई जा रही है। आपको याद दिला दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

इस बार महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, VIP, वाम दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) शामिल हैं। सीट बंटवारे को लेकर सभी दलों के बीच लगातार बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका ऐलान होने की संभावना है।

बिहार विधानसभा चुनाव और राजनीतिक समीकरणों से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.