मुजफ्फरपुर: एमडीएम खाने से 62 बच्चे बीमार, 8 रेफर


संवाद 

मुजफ्फरपुर। बिहार में मिड डे मील (MDM) योजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार को एमडीएम खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए।

खाना खाने के तुरंत बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने लगे। घबराए प्रधान शिक्षक और अन्य शिक्षकों ने तुरंत सभी बच्चों को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया।

सीएचसी में कुल 62 बच्चों का इलाज हुआ, जिनमें से 8 बच्चों को गंभीर पेट दर्द की शिकायत पर एसकेएमसीएच रेफर करना पड़ा। वहीं, 52 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। बच्चों के खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

👉 शिक्षा और समाज से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.