गिरिराज सिंह का विवादित बयान, मुसलमानों को कहा 'नमक हराम'


संवाद 

बेगूसराय। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी हलचल मचा दी है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि “अगर मस्जिदों से फतवा जारी होगा, तो मंदिरों से हुंकार उठेगी।” उन्होंने आगे मुसलमानों को “नमक हराम” तक कह डाला। इससे पहले भी गिरिराज कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। वे मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने जैसी टिप्पणियां कर चुके हैं।

उनके इस ताजा बयान से राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाली राजनीति करार देते हुए भाजपा पर हमला बोला है।

👉 बिहार और देश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.