बिहार में कांग्रेस का नया अभियान: "वोट चोर-गद्दी छोड़", पांच लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य


संवाद 

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। वोटर अधिकार यात्रा के बाद पार्टी ने अब नया आंदोलन शुरू किया है। इसका नाम दिया गया है "वोट चोर-गद्दी छोड़" अभियान।

यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। कांग्रेस ने लक्ष्य रखा है कि इस दौरान कुल पांच लाख हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों को बाद में राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकार की मजबूती के लिए चलाया जा रहा है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल की सक्रियता और माहौल बनाने की कवायद मान रहे हैं।

👉 बिहार की राजनीति और चुनावी हलचल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.