राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महुआ के स्थानीय विधायक मुकेश रौशन की गिरफ्तारी की मांग की है। तेज प्रताप ने कहा कि जिस तरीके से विधायक ने बयान दिया है, उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
तेज प्रताप यादव ने चेतावनी दी –
> “अगर विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मैं खुद आंदोलन करूंगा। जनशक्ति जनता दल इस मामले को लेकर आंदोलन करेगा। जिन्होंने किसी की मां पर उंगली उठाई है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि जिसने मां को गाली दी है, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।”
इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस मामले पर क्या रुख अपनाते हैं।
👉 राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज