मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जिला नियोजन पदाधिकारी और डेटा ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

संवाद 

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार (25 सितंबर 2025) को मधुबनी जिले में बड़ी कार्रवाई हुई। निगरानी विभाग की टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी और उनके डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारी कल्पवृक्ष एनजीओ संचालक से हर महीने ₹5,000 की घूस की मांग कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे बाबूबरही प्रथम के भूपट्टी चौक पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी को ₹10,000 और डेटा ऑपरेटर राहुल कुमार को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल चौधरी का घर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा या खानपुर में बताया जा रहा है। फिलहाल निगरानी विभाग दोनों से गहन पूछताछ कर रहा है और आगे की कार्रवाई में जुटा है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया है।

➡️ ताज़ा अपडेट और बिहार की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.