नवरात्रि से पहले नीतीश कुमार का तोहफ़ा: विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को बड़ी सौगात

संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर राज्य सरकार उन्हें तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी।

विकास मित्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

शिक्षा सेवकों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह सुविधा बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत काम कर रहे विकास मित्रों को दी जाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

👉 राजनीति और बिहार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.