बिहार चुनाव से पहले शाह का बड़ा संदेश, उत्तर बिहार की सभी सीटें जीतने का टास्क


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ा चुनावी संदेश दिया है। शनिवार को उन्होंने सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के सभाकक्ष में मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को साफ टास्क दिया कि—
👉 उत्तर बिहार की सभी सीटों पर भाजपा को जीत हासिल करनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन तभी मजबूत होगा जब कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और लाभार्थियों से जुड़ेंगे। शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार का चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है।

इस संवाद कार्यक्रम को भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सीमांचल के बाद अब मिथिला और तिरहुत पर फोकस बढ़ा दिया गया है।

👉 बिहार विधानसभा चुनाव की हर बड़ी खबर और सियासी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.