बिहार चुनाव: बदली सियासी परिस्थिति में जदयू को राहत, अब एनडीए में साथ हैं चिराग और उपेंद्र


संवाद 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बदलते सियासी समीकरणों ने जदयू को बड़ी राहत दी है। पिछली बार के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के आधार वोट में सेंधमारी की थी। इस वजह से जदयू को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था।

जानकारों के मुताबिक, ऐसी सीटों की संख्या 40 से अधिक थी, जहां चिराग और कुशवाहा की वजह से जदयू प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार परिस्थिति बदली हुई है। दोनों नेता अब जदयू के सहयोगी दल हैं और एनडीए का हिस्सा हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी जदयू को चुनाव में मजबूती दे सकती है। वहीं विपक्षी गठबंधन के लिए यह समीकरण चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

👉 बिहार चुनाव और सियासत से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.