बिहार बंद के विवाद के बाद फायरिंग, भाजपा समर्थक के घर पर हमला


संवाद 

गया। बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बिहार बंद के विवाद के बाद शुक्रवार रात तनाव बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी समर्थक भूषण सिंह के घर पर फायरिंग की गई। घटना गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 स्थित पोवा में रात लगभग 9 बजे हुई।

गोली लगने से घर का शीशा टूट गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

भूषण सिंह के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को बिहार बंद के दौरान पोवा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया था। उसी समय ढिबर गांव के युवक राजा यादव ने आकर गाली-गलौज करते हुए सड़क खाली करने की बात कही। इसी विवाद के चलते बाद में गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

👉 बिहार में अपराध और राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.