पटना। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 15 दिनों के अंदर प्रशांत किशोर से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित सबूत की मांग की गई है।
दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में आरोप लगाया था कि छावनी ओवरब्रिज का एलाइनमेंट डॉ. संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप को ध्यान में रखकर बदला गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए सांसद जायसवाल ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किशोर सबूत पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
इस विवाद के बाद चंपारण की राजनीति में गर्मी आ गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।