भाजपा की अहम बैठक में कई दिग्गज होंगे शामिल


संवाद 

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रणनीति बनाने के लिए एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे।

बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी एजेंडा और गठबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरान भाजपा अपने अभियान की रूपरेखा और प्रचार रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है।

👉 बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.