नवादा में पूर्व विधायक अनिल सिंह पर हमला, आठ अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

संवाद 

नवादा: जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के राजगीर-बोधगया पथ पर कहुआरा शादीपुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात हिसुआ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता अनिल सिंह पर हमला किया गया। बताया जाता है कि अनिल सिंह अपने वाहन से जा रहे थे तभी आठ की संख्या में बदमाशों ने उन्हें, उनके वाहन चालक धीरज कुमार और सहयोगी चितरंजन सिंह को घेर लिया।

बदमाशों ने मारपीट की और वाहन छीनने का भी प्रयास किया। इस दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद वाहन चालक धीरज कुमार, जो नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव के निवासी हैं, ने नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आठ अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.