डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू अध्यक्ष संजय झा का कांग्रेस पर हमला


संवाद 

पटना। बिहार की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने जनता का अपमान किया है और अब जनता इसका करारा जवाब देगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बिहार और देश की जनता की भावनाओं का अपमान करती आई है। आने वाले समय में जनता अपने वोट के जरिए कांग्रेस को सबक सिखाएगी। वहीं संजय झा ने भी कहा कि जिस तरह कांग्रेस लगातार विवादित बयान दे रही है, उससे साफ है कि पार्टी जनता से कट चुकी है।

दोनों नेताओं ने दावा किया कि जनता इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।

👉 बिहार की राजनीति और ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.