बिहार चुनाव: पिता का रिकॉर्ड तोड़ने मैदान में उतरे नितिन नवीन, महागठबंधन के सामने कड़ी चुनौती


संवाद 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजधानी पटना के चर्चित सीट से भाजपा नेता और मंत्री नितिन नवीन एक बार फिर मैदान में उतर रहे हैं। नितिन नवीन अब तक लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनकी कोशिश अपने दिवंगत पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी।

नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस क्षेत्र से चार बार जीत हासिल की थी। नितिन नवीन अब अपने पिता से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। पार्टी के अंदरूनी समीकरण और इस क्षेत्र की परंपरागत भाजपा वोट बैंक को देखते हुए उनकी राह काफी आसान मानी जा रही है।

वहीं, महागठबंधन के सामने बड़ी चुनौती होगी कि वे किस तरह नितिन नवीन की जीत की इस परंपरा को तोड़ पाते हैं। कांग्रेस और राजद की संयुक्त रणनीति का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

👉 बिहार चुनाव की हर ताज़ा और अहम खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।




إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.