राजापाकड़ में नीतीश कुमार का महिला संवाद, तैयारियां पूरी


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। इसी कड़ी में वे रविवार को राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के देसरी प्रखंड स्थित जफराबाद के एसपीएस कॉलेज मैदान में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जदयू कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां की हैं। कॉलेज परिसर में करीब 30 हजार स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाया गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी को देखते हुए बैठक स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जदयू का मानना है कि यह संवाद कार्यक्रम महिला वोटरों को साधने और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का अहम मंच बनेगा।

👉 बिहार चुनाव और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।


👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.