कांग्रेस बिहार में समाप्त: संजय जायसवाल का तीखा बयान


संवाद 

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बिहार में समाप्त हो चुकी है और उसका राजनीतिक अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है।

संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं को खुद नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब ऐसे मुद्दों पर राजनीति कर रही है, जिनका जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उसे जनता का समर्थन भी नहीं मिल रहा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कोई पार्टी जनता के असली मुद्दों की बजाय फिजूल के विषय उठाएगी, तो उसका हश्र यही होगा कि राज्य में उसका जनाधार खत्म हो जाए।

संजय जायसवाल के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद गर्मा गया है। कांग्रेस ने अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बिहार की राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें—मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.