दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना


दरभंगा:
बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार भाजपा संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच दरभंगा शहर के लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी का नाम नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूची में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व संगठनात्मक मजबूती और मिथिला क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए नए चेहरे की तलाश में है, जिसमें सरावगी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

संजय सरावगी पिछले कई वर्षों से दरभंगा शहर का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार भाजपा की मिट्टी से जुड़े नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि, संगठन में सक्रिय भूमिका और क्षेत्र में जन-समर्थन को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एनडीए की हालिया जीत में मिथिला क्षेत्र का योगदान अहम रहा है, और इसी कारण भाजपा शीर्ष नेतृत्व इस क्षेत्र से ही अध्यक्ष चुनने के मूड में दिखाई दे रहा है। यदि संजय सरावगी को अध्यक्ष बनाया जाता है, तो इससे भाजपा की प्रदेश राजनीति में नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक संतुलन भी मजबूत हो सकता है।

पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से अंतिम चर्चा के बाद ही नाम सार्वजनिक किया जाएगा।


राजनीति से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.