बिहार में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तेज़ी से जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं को साधने के लिए बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं।
इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभदायक बनाने के लिए यह कदम बेहद ज़रूरी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की सरकारों ने किसानों की समस्याओं पर मजबूती से काम नहीं किया, लेकिन महागठबंधन सत्ता में आने पर कृषि सुधारों और किसान कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता देगा। तेजस्वी के इस वादे से किसान वर्ग में चुनावी माहौल गरमाने की संभावना है।
बिहार चुनाव की हर ताज़ा और सटीक अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।