बछवाड़ा रैली में प्रियंका गांधी का हमला: "नीतीश कुमार की भी दिल्ली में नहीं होती सुनवाई"


संवाद 

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को बेगूसराय के बछवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए पर जोरदार प्रहार किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार की जनता तो दूर, खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी दिल्ली में कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार पूरी तरह से केंद्र के इशारों पर चल रही है और राज्य से जुड़े फैसले दिल्ली में बैठे लोग नियंत्रित कर रहे हैं।

प्रियंका ने लोगों से अपील की कि बिहार के भविष्य के लिए इस बार बदलाव चुनना होगा और ऐसी सरकार बनानी होगी जो बिहार के हित में निर्णय ले सके।

**बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर और राजनीतिक अपडेट के लिए पढ़ते रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज.

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.