नेपाल आंदोलन में फरार बंदियों का खुलासा, 254 बिहार के अपराधियों पर लुकआउट जारी


संवाद 

पटना। नेपाल में हुए जेन जी आंदोलन के दौरान वहां की जेलों से फरार हुए बंदियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फरार कैदियों में 254 अपराधी बिहार के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

राज्य सरकार ने इन सभी फरार बंदियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। खुफिया विभाग की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) ने इन अपराधियों की विस्तृत सूची तैयार कर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेज दी है। निर्देश दिया गया है कि इन फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि नेपाल से फरार हुए ये बंदी सीमावर्ती जिलों के रास्ते बिहार में दाखिल हो सकते हैं या दाखिल हो चुके हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस को लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

खुफिया एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इन फरार बंदियों का किसी आपराधिक नेटवर्क या संगठित गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार और सीमावर्ती इलाकों से जुड़ी हर बड़ी सुरक्षा और अपराध से संबंधित खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.