जदयू महिला प्रकोष्ठ की संयोजक बनीं डॉ. रंजू गीता, प्रदेशभर में खुशी की लहर

संवाद 

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महिला प्रकोष्ठ का संयोजक बनाए जाने पर जिले सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रसन्नता का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, कुशल कार्यशैली और मजबूत संगठनात्मक क्षमता का परिचायक माना जा रहा है।

डॉ. रंजू गीता की नियुक्ति को जदयू के महिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है। पार्टी के भीतर यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ललन शर्राफ, संजय गांधी सहित जदयू के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, डॉ. रंजू गीता की यह जिम्मेदारी जदयू की संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी और धार देगी।

बिहार की राजनीति और संगठन से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.