बिहार पुलिस बहाली दलाली मामला: जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव ने संतोष रेणु को भेजा लीगल नोटिस, पार्टी भी छोड़ी


संवाद 

पटना। बिहार पुलिस बहाली में दलाली के आरोप लगने के बाद जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रवक्ता पद से हटाए गए संतोष रेणु की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संतोष रेणु को लीगल नोटिस भेज दिया है। यह नोटिस पार्टी और नेतृत्व की छवि धूमिल करने समेत अन्य आरोपों को लेकर भेजे जाने की बात सामने आ रही है।

उधर, संतोष रेणु यादव ने भी पलटवार करते हुए तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्हें बिना पक्ष सुने ही पद से हटाया गया। संतोष रेणु का कहना है कि वे जल्द ही पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखेंगे।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस बहाली से जुड़े कथित दलाली मामले के सामने आने के बाद जेजेडी ने संगठनात्मक सख्ती दिखाते हुए संतोष रेणु को प्रवक्ता पद से हटा दिया था। इसके बाद पार्टी के अंदरखाने खींचतान तेज हो गई और मामला अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गया।

इस घटनाक्रम के बाद जेजेडी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है और तेज प्रताप यादव की नई पार्टी के लिए यह एक बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है।

बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.