बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, तीन साल बाद सबसे सर्द दिन


संवाद 

बर्फीली पछुआ हवा और घने कोहरे ने बिहार में जबरदस्त कनकनी बढ़ा दी है। मंगलवार को प्रदेश बीते तीन वर्षों में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। राज्यभर में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। ठिठुरन भरी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं सुबह और रात के वक्त घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखी गई है, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और ठंड के प्रकोप के जारी रहने की संभावना है। खासकर सुबह और रात के समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम से जुड़ी हर ताज़ा और सटीक जानकारी के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.