मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का निधन, IGIMS में चल रहा था इलाज

संवाद 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके निधन की खबर मिलते ही बिहार के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने अपनी नानी की अर्थी को कंधा देकर पारिवारिक दायित्व निभाया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और परिजनों की आंखें नम दिखीं।

निशांत कुमार ने अपनी नानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा,
"प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है।"
इसके साथ ही उन्होंने अंतिम विदाई के शब्दों में लिखा— "अंतिम यात्रा, मिस यू नानी मां।"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवार के इस दुःख में प्रदेश भर से लोग शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

राजनीति, बिहार और समाज से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.