ओडिशा SSC पेपर लीक कांड का आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, देशभर के कई मामलों से लिंक


संवाद 

ओडिशा के चर्चित SSC पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी राजमोहन प्रसाद को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी गांव से स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोचा।

राजमोहन, स्व. इंद्रमोहन प्रसाद का पुत्र है और कुख्यात मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता का साला बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, राजमोहन का देशभर के कई पेपर लीक रैकेटों से सीधा संबंध रहा है। ओडिशा पुलिस वर्ष 2023 से उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ओडिशा पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि पेपर लीक गिरोह से जुड़े कई और राज़ अब खुल सकते हैं।

शिक्षा, अपराध और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ें — मिथिला हिन्दी न्यूज।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.