दरभंगा की राजपरंपरा में शोक: महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी का निधन


संवाद 

बिहार के अंतिम महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह दरभंगा की अंतिम जीवित पत्नी महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी का सोमवार की अलसुबह करीब तीन बजे निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने दरभंगा शहर के बाघ मोड़ स्थित कल्याणी निवास में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

महारानी कामसुन्दरी देवी, महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। उनके निधन से दरभंगा के ऐतिहासिक राजघराने और मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजपरिवार से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि महारानी सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए जानी जाती थीं और सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि रही। उनके निधन के साथ ही दरभंगा राजपरंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है।

👉 मिथिला और बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामाजिक खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.