बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मंगुराहां वन क्षेत्र के मानपुर में दोहरम नदी के किनारे एक बाघ का शव बरामद किया गया है। मृत बाघ की उम्र करीब ढाई से तीन वर्ष बताई जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघ की मौत का प्रारंभिक कारण वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया है, जो बाघ का पोस्टमार्टम करेगी। वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से इनकार किया जा सके।
गौरतलब है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार में बाघों का एकमात्र सुरक्षित आश्रय स्थल है और यहां बाघ की मौत वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई सवाल खड़े करती है।
📰 बिहार और वन्यजीवों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार