बेतिया से शुरू हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, लालू-राबड़ी शासन पर किया तीखा हमला


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित समृद्धि यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के बेतिया से हुई। जिला मुख्यालय कुमारबाग पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और जीविका दीदियों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतर बिहार के निर्माण में सहयोग देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की खुलकर सराहना की। वहीं, राज्य की बदहाली के लिए उन्होंने पूर्ववर्ती लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार पर तीखा हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए शासनकाल में बिहार ने विकास के नए आयाम छुए हैं और कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री ने खुले मंच से एनडीए सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से ब्योरा दिया और कहा कि समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानना और आगे की रणनीति तय करना है। गौरतलब है कि दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार किसी खुले मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, जिसे राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

समृद्धि यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री राज्यभर में विकास का संदेश देने और जनता से सीधे संवाद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बिहार की सियासत और विकास की दिशा तय मानी जा रही है।

👉 बिहार की राजनीति, विकास और समृद्धि यात्रा से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.