मकर संक्रांति पर बिहार की खास सौगात: दिल्ली जाएगा भागलपुर का कतरनी चूड़ा


संवाद 

मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की पारंपरिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। बिहार भवन ने भागलपुर से एक क्विंटल कतरनी चूड़े की मांग की है, जिसे विशेष रूप से दिल्ली भेजा जाएगा। यह कतरनी चूड़ा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को मकर संक्रांति की सौगात के रूप में भेंट किया जाएगा।

भागलपुर का कतरनी चावल और उससे बना चूड़ा अपनी खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में मशहूर है। इसकी मांग इतनी अधिक है कि कई बार आपूर्ति करना मुश्किल हो जाता है। हाल के दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी सुरभि वाणी और ऑस्ट्रेलिया से आई महिलाओं ने भी कतरनी चूड़ा पसंद किया और जमकर खरीदारी की।

विशेषज्ञों का मानना है कि कतरनी चूड़ा बिहार की कृषि और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मकर संक्रांति जैसे पर्व पर इसे राष्ट्रीय नेताओं को भेंट करना बिहार के किसानों और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

👉 बिहार की परंपरा, संस्कृति और खास खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.