अरवल जिले के राशन कार्डधारकों के लिए सरकार ने नए साल से राशन आवंटन की व्यवस्था में अहम बदलाव लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब जिले के 1.11 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को प्रति सदस्य 1 किलो की जगह 2 किलो गेहूं मिलेगा, जबकि चावल की मात्रा 4 किलो से घटाकर 3 किलो कर दी गई है।
सरकारी निर्देश के अनुसार यह बदलाव अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों पर भी लागू होगा। अंत्योदय परिवारों को भी अब पहले से दोगुना गेहूं मिलेगा, हालांकि चावल की मात्रा में कटौती की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि इससे राशन वितरण में संतुलन बनेगा और लाभार्थियों को गेहूं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
राशन कार्डधारकों का कहना है कि गेहूं की मात्रा बढ़ने से जरूर राहत मिली है, लेकिन चावल में की गई कटौती को लेकर कुछ परिवारों में चिंता भी देखी जा रही है। खासकर वे परिवार, जिनकी भोजन की मुख्य निर्भरता चावल पर रही है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह नई व्यवस्था जनवरी से प्रभावी हो चुकी है और सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को इसके अनुसार राशन वितरण के निर्देश दे दिए गए हैं।
👉 राशन, योजनाओं और बिहार की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार