बिहार में सियासी दही-चूड़ा भोज का दौर जारी, चिराग पासवान के यहां जुटे एनडीए के दिग्गज


संवाद 

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का सियासी रंग लगातार गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पटना में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के यहां दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मकर संक्रांति के अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को एनडीए के भीतर एकजुटता और आपसी तालमेल के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

दही-चूड़ा भोज के बहाने नेताओं की मुलाकातों और सियासी संकेतों पर सबकी नजर बनी हुई है, जिसे आगामी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

👉 बिहार की राजनीति और सियासी गतिविधियों की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.