बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बादलों की आवाजाही, गरज-तड़क और तेज हवा का अलर्ट


संवाद 

बिहार में बदलते मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है। गुरुवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि इससे पहले दोपहर के समय कई इलाकों में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। बावजूद इसके सुबह-शाम और रात के वक्त ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल और बूंदाबांदी के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

👉 मौसम की हर ताजा अपडेट और बिहार से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.