भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक और मेंटेनेंस विवाद पर अब इंडस्ट्री से तेज प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।
इस मामले में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुलकर ज्योति सिंह का समर्थन किया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि शादी सिर्फ रिश्ता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी होती है।
अक्षरा सिंह ने कहा –
“अगर कोई शादी करता है तो उसे अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अगर पत्नी मेंटेनेंस मांग रही है तो वह उसका अधिकार है। चाहे 10 करोड़ मांगे, 20 करोड़ मांगे या 100 करोड़ भी मांगे — देना चाहिए। यह पति का दायित्व है।”
पहले भी कर चुकी हैं ज्योति सिंह का समर्थन
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया हो। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, तब भी अक्षरा सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया था।
अक्षरा सिंह ने तब कहा था –
“अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं उन्हें बहुत अच्छा चाहती हूं। आज वह जो कुछ भी कर रही हैं, अपने दम पर कर रही हैं।”
किसी की जर्नी पर फैसला करना गलत
अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि किसी इंसान की जिंदगी की लड़ाई को बाहर से देखकर जज करना गलत है।
उन्होंने कहा –
“कोई किसी की जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस दौर से गुजर रहा है और अपनी जिंदगी में किस तरह जूझ रहा है, यह आप और हम तय नहीं कर सकते। हमें किसी के संघर्ष पर टिप्पणी करने का हक नहीं है।”
✍️ खबर पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज
🖊️ रिपोर्ट/संपादन: रोहित कुमार सोनू – मिथिला हिन्दी न्यूज