बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें रिक्त होने जा रही हैं, जिनके लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
NDA में सीट बंटवारे को लेकर मंथन
राज्यसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सीट शेयरिंग पर गहन मंथन चल रहा है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट मिलने की संभावना को लेकर सियासी गलियारों में खास चर्चा है।
रीना पासवान के नाम पर चर्चाएं
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, यदि NDA के सीट बंटवारे में LJP (रामविलास) के खाते में एक राज्यसभा सीट आती है, तो पार्टी उस सीट से रीना पासवान को उच्च सदन भेज सकती है। हालांकि, पार्टी या नेतृत्व की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
चिराग पासवान की रणनीति पर नजर
पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की रणनीति पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि NDA के भीतर तालमेल और आगामी चुनावी समीकरणों को देखते हुए उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
फिलहाल अंदरूनी चर्चाओं और राजनीतिक संकेतों से कयासों का बाजार गर्म है। राज्यसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज